Posts

Showing posts with the label Current Affairs 2019

वर्ष 2019 के टॉप Sports Current Affairs in Hindi

Image
कुलदीप यादव ने रचा इतिहास, एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने पहली बार ये कमाल ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध किया था. कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी ने भारत की जीत में बड़ी भूमिका निभाई और भारतीय टीम को दूसरे मैच में 107 रन से जीत मिली. कुलदीप यादव ने 33वें ओवर में शाइ होप, जेसन होल्डर और अल्जारी जोसेफ के लगातार तीन विकेट लेकर अपनी दूसरी अंतरराष्ट्रीय हैट्रिक बनाई. कुलदीप यादव के अतिरिक्त भारत की ओर से वनडे में चेतन शर्मा, कपिल देव और मोहम्मद शमी ने हैट्रिक ली है. इन सभी खिलाड़ियों के नाम एक बार हट्रिक लेने की उपलब्धि दर्ज है. कुलदीप का जन्म 14 दिसंबर 1994 को उत्तर प्रदेश में हुआ था. उन्होंने अपने टेस्ट क्रिकेट के कैरियर की शुरुआत ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के विरुद्ध मार्च 2017 में की थी.  खेल मंत्रालय ने खेल संहिता की समीक्षा हेतु विशेषज्ञों की समिति गठित की इस समिति की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज जस्टिस मुकुंदकम शर्मा तथा विशेषज्ञ समिति के कुछ प्रमुख सदस्यों में पुलेला गोपीचंद, अंजू बॉबी जॉर्ज, गगन नारंग और बाइचुंग भूटिया शा...

वर्ष 2019 के टॉप घटनाक्रम जिसने बदल दी दुनिया

1. IFFI 2019: सुपरस्टार रजनीकांत ‘आइकन ऑफ गोल्डन जुबली' से सम्मानित बॉलीवुड का महानायक अमिताभ बच्चन ने रजनीकांत को ‘आइकन ऑफ गोल्डन जुबली’ पुरस्कार प्रदान किया. विख्यात फ्रेंच अभिनेत्री इजाबेल हप्पर्ट को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. वे अपनी पीढ़ी के सबसे प्रसिद्ध एवं लोकप्रिय फ्रांसीसी अभिनेताओं में से एक हैं. यह पुरस्‍कार रजनीकांत को सिनेमा में उनके अभूतपूर्व योगदान हेतु दिया गया है. रजनीकांत सबसे प्रशंसित अभिनेताओं में से एक हैं और चार दशकों में भारतीय सिनेमा में उनका योगदान बेजोड़ है. वे न केवल साउथ फिल्म इंडस्ट्री में बल्कि बॉलीवुड में भी लोकप्रिय है. 2. साहित्य अकादमी पुरस्कार 2019: शशि थरूर समेत 23 लेखकों को मिलेगा यह पुरस्कार राजनेता एवं लेखक शशि थरूर तथा नाटककार नंद किशोर आचार्य समेत 23 लेखकों को साहित्य अकादमी पुरस्कार 2019 के लिए चुना गया है. कांग्रेस नेता शशि थरूर को उनकी अंग्रेजी में लिखी पुस्तक 'एन इरा ऑफ डार्कनेस' हेतु पुरस्कृत किया गया. वहीँ, नंद किशोर आचार्य को यह पुरस्कार उनकी हिंदी कविता 'छीलते हुए अपने को' के लिए दिया गया है. स...